Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर : सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

रायपुर : सिरफिरे प्रेमी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। बतादे की पुलिस ,आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना आज सुबह 3 बजे की है, एस साहू अपनी प्रेमिका सुमन साहू के साथ बाहर से लौट रहा था। तभी उसी समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया की प्रेमी एस साहू ने सुमन के गले में चाकू से फौरन हमला कर दिया, जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जाँच के लिए भेज दिया है।

वही अभनपुर थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने जानकारी दी की यह पुरा मामला प्रेम प्रसंग का है, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस  हुआ था जिसके बाद युवक ने बेरहमी से युवती के गले में चालू से हमला कर दिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस, शव को पंचनामा के लिए भेजा कर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version