Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तालाबों की बेहतर देखभाल के लिए रायपुर नगर निगम ने उठाया यह कदम , जाने

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो दर्जन से अधिक तालाब जलकुंभी और खरपतवार से भरे पढ़े हुए है। तालाबों की स्वच्छता से देखभाल के लिए नगर निगम पोंड क्लीनर और बीड हार्वेस्टर मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है।इसके चलते तालाबों की बेहतर देखभाल और नियमित सफाई होगी व मशीन के होने से नगर निगम को बार-बार खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

वही नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी की मशीन की खरीदी के बाद से अगले दस साल तक तालाबों की सफाई बेहतर ढंग से होती रहेगी। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने कहा की , तालाबों की सफाई के लिए मशीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। बीड हार्वेस्टर मशीन होने से हम तालाबों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। जलकुंभी साफ करने तथा तालाबों में पानी रीचार्ज के भी उपाय तैयार किये जाएंगे। कैचमेंट एरिया के आसपास के अतिक्रमण को रोका जायेगा इसके साथ ही पुराने कब्ज भी हटाए जाएंगे।

तालाबों को पुनर्जीवित करने एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए निगम बड़े पैमाने पर अभियान तैयार कर रहा है। शहर के अधिकांश तालाबों में सौंदर्यीकरण के काम पूरे हो चुके हैं, पर उनके पानी को बचाने और सफाई करने को लेकर सरकारी स्तर पर कोई बड़ा प्लान अब तक तैयार नहीं हो पाया है। इसके कारण शहर के दो दर्जन से ज्यादा तालाब विलुप्त होने के कगार में हैं। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जायेगा ।

बतादे की तालाबों के सुंदरीकरण पर रायपुर निगम और स्मार्ट सिटी मिलकर 70 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्लान पर काम कर रहे हैं।  इसके बाद राज्य सरकार और नगर निगम ने तालाबों की सफाई और पानी साफ करने की योजना पर काम करना शुरू कर किया है। नगर निगम ने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए बीड हार्वेस्टर मशीन खरीदने जा रहा है। मशीन के आने से सफाई में आने वाली ये सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी ,मशीन से दो से तीन घंटे में एक बड़े तालाब की सफाई की जा सकती है। बड़े से बड़ा तालाब अधिकतम एक दिन में साफ किया जा सकता है। इसके लिए कंपनियों से आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) मंगाए जा रहे हैं।

निगम अफसरों ने जानकारी दिया की बूढ़ातालाब और महाराजबंध जैसे शहर के बड़े तालाबों को साफ करने में काफी दिक्कत आती है। तालाब से जलकुंभी हटाने में चार से पांच दिन का समय लग जाता हैं। बीड हार्वेस्टर मशीन आने से यह अब कुछ घंटों में हो जाएगा। यह मशीन जलकुंभी को जड़ से काटकर उसे तालाब से बाहर कर देगी।

बतादे की बीड हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत एक से दो करोड़ रुपए है। हर कंपनी का अपना अलग-अलग रेट हैं । रायपुर निगम के अफसरों के अनुसार बीड हार्वेस्टर मशीन का उपयोग रायपुर के अलावा राज्य के दूसरे निगम भी कर सकेंगे। नगर निगम इसे किराए पर भी उपलब्ध करा सकेगा। इसके चलते नगर निगम को आमदनी होगी और मशीन की लागत भी वसूल हो जाएगी।

Exit mobile version