Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर : DP में मंत्री का फोटो व नाम लगाकर अधिकारियों से माँगा पैसा, FIR दर्ज

रायपुर : स्वास्थ्य एवं वाणिज्यकर मंत्री टीएस सिंहदेव जी ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया की , अज्ञात ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनके नाम और फोटो लगाकर मोबाइल नंबर से विभागीय अधिकारियों से पैसो की मांग कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शातिर अज्ञात ठगों ने 7976620188 एवं 8369687927 नंबर से टीएस सिंहदेव के फोटो को लगाकर विभागीय अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजकर अमेजन-पे (Amazon Pay)में गिफ्ट कार्ड के माध्यम से पैसों की मांग कर रहे थे।  तभी वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ वाणिज्यकर उपायुक्त हेमंत सिन्हा, तरुण किरण और राज्य कर अधिकारी नरेश हुर्रा ने इस पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को दी, जिसके बाद थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी दी है।

वही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शातिर अज्ञात ठगो ने उनके नाम का दुरुपयोग कर विभागीय अधिकारियों से पैसों की मांग कर रहे थे। प्रार्थी की शिकायत पर धारा 417, 419, 420, 469 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Exit mobile version