Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेल्समेन के घर में हुई 50 हजार की चोरी, चोर हुआ फरार

रायपुर : जिला अंतर्गत मठपुरैना – सेल्समेन के घर 50 हजार रूपए की चोरी हो गई है, पुलिस ने यह बताया की लीला राम साहू पूरे परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में ग्राम तर्रागोंदी गये हुए थे। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस अपने घर लौटे। बता दे की जब सेल्समेन के परिवार घर के बाहर पहुंचे तो दरवाजा का कुंठी टूटा हुआ था।

Read News :  बीजापुर : सुरक्षा बलों ने किया 5 किलो IED बम बरामद

जानकारी के मुताबिक घर के अंदर जांच करने पर समान बिखरा हुआ था।  और आलमारी के लॉकर में रखे एक जोड़ी सोने की टाप, दो नग सोने की फुल्ली, एक नग सोने की मराठी माला, दो जोडी चांदी की पायल व नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती करीबन 50,000 रूपये नही था, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है, और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version