Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राहुल गांधी की न्याय यात्रा है ढकोसला – मंत्री रामविचार नेताम, कहा-कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं

रायपुर : आज से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शुरू हो रही न्याय यात्रा पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, यह एक ढकोसला है। वे अपने पार्टी के अंदर ही न्याय खोज रहे हैं , यहां की जनता ने तो न्याय कर दिया। असुरी शक्ति का समर्थन करने वाले, अधर्म की यात्रा पर चलने वाली सरकार को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया है।

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने लोगों को बरगलाने का काम किया है। प्रदेश को बर्बाद करने में तुले रहे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी है।

मंत्री ने बताया कि, साधु-संतों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे हैं। और ये सब कहां जाएंगे। आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध करें। कांग्रेस पार्टी में सीट फुटव्वल की स्थिति है। और वे आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।

मंत्री रामविचार नेताम ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हो रही बयानबाजी पर कहा कि, कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई है।

Exit mobile version