Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रफ्तार मीडिया ने रचा इतिहास, करिश्मा कपूर के हाथों सम्मानित हुए रफ्तार मीडिया के MD गौरव सिंह

पटना में रफ्तार मीडिया का सम्मान, करिश्मा कपूर ने MD गौरव सिंह को दिया अवार्ड.

* रफ्तार मीडिया को लगातार तीसरे वर्ष मिला टाइम्स बिजनेस अवार्ड, करिश्मा कपूर ने किया सम्मानित…
* पटना में रफ्तार मीडिया का सम्मान, करिश्मा कपूर ने MD गौरव सिंह को दिया अवार्ड…

पटना(छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़)।  रफ्तार मीडिया ने अपनी उपलब्धियों का सिलसिला जारी रखते हुए लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित टाइम्स बिजनेस अवार्ड अपने नाम किया है। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने रफ्तार मीडिया के एमडी श्री गौरव सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।

लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलना रफ्तार मीडिया की कार्यशैली, उपलब्धियों और मीडिया क्षेत्र में उसके योगदान को दर्शाता है। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अवार्ड प्राप्त करने के बाद रफ्तार मीडिया के एमडी श्री गौरव सिंह ने इस उपलब्धि को टीम की मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था से जुड़े सभी सदस्यों के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी को बढ़ाता है।

Exit mobile version