Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध फ्लर्टिंग के नाम से बोर्ड लगाना और दो दिन बाद ही उसे हटाना निगम प्रशासन संदेह के दायरे में – शिव वर्मा

राजनंदगांव । नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने निगम प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि निगम प्रशासन की क्रियाकलाप से आम जनता भली भाती समझ चुका है कि निगम का काम ही है अवैध प्लाटिंग के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति करता है बोर्ड लगाना और बोर्ड को उखाड़ना कोई नई बात नहीं है। जिसके कारण जनता में निगम का छवि बिल्कुल नहीं है।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि अवैध और वैद प्लाटिंग  के नाम से निगम प्रशासन अपना ही काम भूल गए हैं। सिर्फ मुरूम उखाड़ना नाली तोड़ना सिर्फ दिखावा है। उन्होंने निगम प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यह सब नहीं चलेगा ऐसा कोई काम ना करें कि जिसमें भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी हो।

Exit mobile version