*➡️ लायंस क्लब के द्वारा किया गया वृहद् वृक्षारोपण*
राजनांदगांव। लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा आज 28 जुलाई को सेवा की राह में 2025 – 26 में आगे बढ़ते हुए आज दिव्याँगजन कौशल विकास पुनर्वास एवं सशक्तीकरण समेकित छेत्रिय केन्द्र जो की छत्तीसगढ़ का एक मात्र सेंटर है।
(सी आर सी) ठाकुरटोला में राजनांदगांव “पर्पल फेयर” थीम 2025 – 26 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ से आकर संस्थाओं ने अपना स्टॉल लगाया और स्पोर्ट्स , एकल नृत्य,समूह नृत्य, एकल गायन, का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आस्था मूक बधिर, शाला, राजनांदगांव शासकीय नर्शिग महाविद्यालय,मानवता लायंस मनोविकास केंद्र बोरसी दुर्ग,मनोकामना मनोविकास बलदेवबाग राजनांदगांव,अभिलाषा दिव्यांग संस्थान राजनांदगांव,बालाजी दिव्यांग विद्यालय धमतरी,अकांछा लायंस इंस्टिट्यूट रायपुर, बौधिक मदनता विद्यालय राजनांदगांव, श्रद्धा साईं महिला उथान खैरागढ़, सेंट्रल इंडिया इंस्टिट्यूट सिम्हांस सहित सभी संस्थाओं से आये लगभग 350 से 400 बच्चों के द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
वही लायंस क्लब द्वारा कमेटी चेयर पर्सन सेमिनार कर सभी पदाधिकारियों नियुक्ति कर कार्य की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गयी। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम “सड़क सुरक्षा” पर स्लोगन प्रतियोगिता करायी गयी जिसमे यातायात पुलिस विभाग से कमल किशोर श्रीवास्तव जी कार्यक्रम में भाग शामिल हुए तथा प्रतियोगिता बच्चो ने भाग लिया। जिसमे प्रथम मनोज दास मानिकपुरी द्वितीय छगन साहू,तृतीय पुरस्कार तृप्ति साहू को मोनेंटो दिया गया उसके पश्चात सी आर सी के कैम्पस में लायंस क्लब के द्वारा वृहद् वृक्षारोपण किया गया जिसमे बेलपत्र , कदम, नीम, का पौधा लगाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सभी संस्थाओं से आये प्रतिभागियों को इंटरनेशनल लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट