Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव: बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्णिमा साहू

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में राजगामी संपदा न्यास, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम में उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा जिले में बैडमिंटन सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयोजन में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

पूर्णिमा साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं, डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन के माध्यम से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version