Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा की घोषणा पत्र पर जनता की निगाहें टिकी – शिव वर्मा

राजनंदगांव । नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकसभा चुनाव में जनता की निगाहें भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही लोगों की निगाहें भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर लगी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में इस बार चुनावी घोषणा पत्र के लिए राजनाथ सिंह के अध्यक्षता में भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक चल रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ जी को अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में बैठक हो रहा है।

बैठक में पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने वाले मुद्दों और वायदों की लिस्ट तैयार की जाएगी जिसे भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल कर देश के मतदाताओं से तीसरी बार मोदी सरकार को विजय बनाने के लिए जनादेश मांगने जाएगी।

शिव वर्मा ने कहा की  लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने देशभर में बड़े पैमाने पर कई स्तरों पर अभियान चलाकर लोगों से सुझाव मांगे हैं और इन सुझाव को भी पार्टी अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। तथा लोगों की निगाहें भाजपा की घोषणा पत्र पर निगाहें टिकी हुई है। भाजपा का घोषणा पत्र राष्ट्र एवं देश हित में तथा लोगों की जन भावनाओं के अनुरूप होगा।

Exit mobile version