Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवती को अश्लील वीडियो भेजने वाला PUB-G फ्रेंड, गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले की एक युवती को पंजाब के युवक ने PUB-G गेम खेलते समय मोबाइल पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा। परिजनों ने मामले की शिकायत कोंडागांव थाने में करवाई थी। जिसके बाद 26 साल के आरोपी युवक को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्ययालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दे की कुछ दिन पहले कोंडागांव की रहने वाली एक युवती मोबाइल में ऑनलाइन PUB-G गेम खेल रही थी। गेम खेलते समय पंजाब के लुधियाना का रहने वाला इम्मानुअल मसीह (26) युवती के पास अश्लील न्यूड वीडियो और गंदे मैसेजेस भेजने लगा, जब युवती ने मना किया तो उसके कॉन्टैक्ट लिस्ट में परिवार के सदस्यों और फ्रेंड्स को भी भेजा।

वही युवती ने युवक की इन हरकतों की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद घरवालों ने कोंडागांव के सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। साइबर सेल की टीम ने जिस नंबर से मैसेज आए थे, उसे खंगाला लोकेशन का पता कर टीम को पंजाब के लुधियाना भेजा। टीम ने युवक को उसके घर से पकड़कर कोंडागांव लाया। गिरफ्तारी के बाद युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version