Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन करियों ने सांता की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद

छत्तीसगढ़ बंद रायपुर के मॉल में हुआ तोड़फोड़,जगदलपुर से तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई

जगदलपुर _ आज आहूत छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जगदलपुर शहर के वर्गीज़ विंग्स क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की एक घटना सामने आई है। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा क्षेत्र में स्थापित सांता की मूर्ति को गिरा दिया गया, जिसके बाद मूर्ति को क्षति पहुंची।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


छत्तीसगढ़ बंद का असर जगदलपुर के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे, जबकि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सीमित नजर आईं।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version