* नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं एवं छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर में देर रात तक धरना जारी…
* दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर कांग्रेसजनों के साथ रहे शामिल…
दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…
इस धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में धरने में शामिल हुए।
इस अवसर पर राकेश ठाकुर ने कहा कि नीट सहित लगातार कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने देश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इन घटनाओं से आहत होकर कई छात्रों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने और आत्महत्या करने जैसी दुखद घटनाएं सामने आई हैं। देशभर के युवा और छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मांग पर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।
पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला
अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज़ उठाने वाले निर्दोष छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का यह तानाशाही रवैया अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, छात्रों के अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।