Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सस्ता पेट्रोल और गरीबी मिटाने के वादे, जनता में ख़ुशी की लहर

रायपुर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव,राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जी जो की आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए नरेंद्र मोदी जी से सवाल पूछे हैं कि मोदी जी ने हर वर्ष दो करोड़ जवान युवक को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 11 साल में 11 लाख नौजवानों को भी नौकरी नहीं मिल पाई, जबकि इस काल खंड में केन्द्र सरकार के अधीन 40 लाख से अधिक पद खाली हुए। इसी प्रकार वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी की जाएगी, लेकिन आंदोलन करने वाले किसानों के साथ हुए समझौते को भी अभी तक लागू नहीं किया गया और न MSP की घोषणा हुई। मोदी जी के मुताबिक सरकार की असफलता रुपये के अंतराष्ट्रीय मार्केट में कम होने एवं डॉलर के मुकाबले से साबित होती है और मोदी जी की सरकार में जिस प्रकार रुपये कमजोर हुआ है इससे साबित होता है कि यह सरकार अब तक सफल नहीं हुई है।

उन्होंने केंद्र सरकार की असफल नोटबंदी, कोविड-19 के लॉकडाउन में भारी अव्यवस्थाएं और चुनावी बांड कानून जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब माँगा गया और इसे भारत के राजनीतिक इतिहास की अब तक सबसे बड़ी असफलता कहा है। डॉ. संदीप पाठक जी यह कहतें हैं कि जब भी प्रधानमंत्री से महंगाई के बारे में चर्चा किया जाता है तो वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बात करने लगतें हैं। मोदी जी ने पेट्रोल को सस्ता देने की भी बात कही थी लेकिन सस्ता होने की बजाय पेट्रोल डीजल और भी महँगा कर दिया गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत कम हैं? देश पर विदेशी कर्ज बढ़ते ही जा रहा है और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का सपना दिखाया जा रहा है? बढ़ती हुई महंगाई से देश के आम आदमी और गरीब जनता परेशान है लेकिन सरकार पूँजीपतियों को प्राथमिकता देते हुए उनके डेढ़ लाख करोड़ कर्ज माफ़ कर देती है? पिछले 11 वर्षों से देश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है,और जब मोदी सरकार की असफलताओं पर सवाल उठाये गए पुराने वादों को भुलाकर प्रधानमंत्री जी ने “मोदी गारंटी” के नाम पर नए वादे जनता के सामने कर दिए और उन्हें भी पूरा नहीं कर जनताका विश्वाश तोडा जा रहा है ।

 

वहीं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी का कहना है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने खाली पड़े सरकारी पदों पर आज तक भर्ती नहीं की है जिससे प्रदेश का पढ़ा लिखा जागरूक युवा वर्ग सरकार से नाराज है। प्रदेश में क़ानूनी व्यवस्था चरमराई हुई है, सरकार की नई शराब नीति से लोगों में शराब की अधिक आदत लग गयी है और अनेकों घर तबाह होते जा रहें हैं। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और जनता निजी हॉस्पिटलों में इलाज कराने के लिए मजबूर को गए हैं जहाँ लूट मची हुई है, निजी हॉस्पिटलों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में किसानों के साथ छल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की साय सरकार पूरी तरह नाकाम सरकार है।

 

 

Exit mobile version