Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मंदिर और हिंदू सनातन की पहचान है प्रो.रणवीर नन्दन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । मंदिर समाज को शुद्ध और पवित्र बनता है.यह ब्रह्म विद्या की पाठशाला है.यह कहना है राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। श्री चौधरी आज राजधानी पटना के खचाखच भरे बापू सभागार में साधु संतों और सनातनियों की एक दिवसीय “बंदे सनातनम” समागम को संबोधित कर रहे थे।
इस बेहद सम्मेलन का आयोजन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने “बंदे सनातन” स्लोगन के तहत किया था. समागम की अध्यक्षता धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं पूर्व एम एल सी प्रोफेसर (डॉक्टर) रणवीर नंदन ने किया. प्रोफेसर रणवीर ने कहा कि हिंदू और मंदिर सनातन की पहचान है. उन्होंने कहा कि यह समागम धार्मिक न्यास को एक नया स्वरूप देकर बिहार के मठ मंदिरों को सशक्त बनाएगा. प्रोफेसर रणवीर ने कहा कि मठ मंदिरों में जन उपयोगी धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा अन्य सामाजिक उत्थान के कार्य किए जाएंगे.
इस समागम को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हरीभूषण ठाकुर बचौल के अलावा दर्जनो राजनेताओं, साधु संत और समाज सेवियो ने भी संबोधित किया.
देश के 51 शक्तिपीठों में से एक पटन देवी के महंत विजय शंकर गिरी के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं सर्वमंगला दुर्गा माता मंदिर बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी पटना के पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज इत्यादि ने इस में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Exit mobile version