* विधायक रिकेश की तत्परता से शांति नगर मैदान का निजीकरण रुका, कहा – एक इंच जमीन भी किसी निजी स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने दूंगा…
* संजय नगर के बाद अब शांति नगर मैदान को निजीकरण से बचाया…
* संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई…
आपको बता दें कि मैदान के निजीकरण और भविष्य में उसे बेचे जाने की आशंका को देखते हुए विधायक ने तत्काल नगर निगम आयुक्त से चर्चा की। विधायक के कड़े रुख के बाद निगम प्रशासन को टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाना पड़ा है।
विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट किया है कि विकास खेल के मैदानों को बेच कर नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और उन्नत बनाकर किया जाता है। मैं वैशाली नगर की एक इंच जमीन भी किसी निजी स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने दूंगा। खेल के मैदान हमारे बच्चों और खिलाड़ियों की धरोहर हैं।
* जनता के बीच बढ़ता विश्वास…
विदित हो कि शांति नगर क्षेत्र के निवासियों ने इस निजीकरण के विरोध में ‘जन आक्रोश रैली’ की तैयारी कर ली थी। जैसे ही यह विषय विधायक के संज्ञान में आया, उन्होंने विधानसभा सत्र की व्यस्तता के बावजूद जनभावनाओं को प्राथमिकता दी और स्पष्ट किया कि वर्तमान ‘शहर सरकार’ के ऐसे फैसलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो सार्वजनिक हितों के विरुद्ध हों। विधायक की इस त्वरित और सकारात्मक पहल से क्षेत्र के खेल प्रेमियों, बुजुर्गों और युवाओं में हर्ष की लहर है।