Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, पृथ्वीराज का ट्रेलर हुआ रिलीज़

बॉलीवुड : मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। फैंस में फिल्म के ट्रेलर का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, फैन का ये इंतजार अब खत्म हुआ। यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह ट्रेलर वीडियो 2 मिनट 53 सेकेंड का है यह ट्रेलर बहुत ही बेहतरीन और शानदार है।

जानकारी के मुताबिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर आज बड़े पैमाने पर रिलीज किया है। लेकिन अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने मुंबई के यशराज स्टूडियो में मीडिया के सामने ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद थे।

देखे ट्रेलर

बता दे कि यश राज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘पृथ्वीराज’ के 2 मिनट 53 सेकेंड के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीन देखने को आपको मिल पायेगा है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार का एक्शन देखकर उनके फैंस बहुत खुश जाएंगे।

अक्षय ने किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि, पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “शौर्य और वीरता की अमर कहानी… यह है कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की।”


अक्षय कुमार ने ट्रेलर का अनुभव करने के लिए अपने पोस्ट में लिंक शेयर किया है। अक्षय अपने पोस्ट में यह बताया कि, पृथ्वीराज फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।”

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में हैं। अक्षय  के अलावा इस फिल्म में मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar), सोनू सूद (Sonu Sood) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म से मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं।

फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन की कहानी को पेश करने की कोशिश की है। और वहीं यह फिल्म 3 जून 2022 को बड़े पर्जे पर रिलीज के लिए तैयार है।

Exit mobile version