Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जेल में कैदी की मौत? परिजन लगा रहे हत्या का आरोप.?

बलरामपुर : रामानुजगंज जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है, जिसके बाद जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं? वही इस मामले में मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

वही जेल प्रबंधन ने बताया कि 8 महीने पहले कुसमी थाना क्षेत्र का रहने वाला विचाराधीन कैदी राजकुमार दुष्कर्म के मामले में जेल दाखिल किया गया था। वही आज कैदी के सीने में अचानक दर्द हुआ जिसे जिला जेल में प्राथमिक उपचार के बाद रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही इस मामले में चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कैदी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग अब मृतक की हेल्थ हिस्ट्री खंगालने की बात कर रहा है। वहीं मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर कैदी राजकुमार का हत्या का आरोप लगाते हुए फारेंसिक टीम से जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version