Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधानपाठक निलंबित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

महासमुंद : चुनावी प्रशिक्षण (election training) में नहीं जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) ने प्रधान पाठक ऋषिकेश सोना को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि, 31 मार्च को आईईएमबीएच स्कूल कुटेला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण में प्रधानपाठक ऋषिकेश सोना अनुपस्थित रहे। सहायक रिटर्निग आफिसर ने प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया। जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) ने प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया। शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में प्रधानपाठक ऋषिकेश सोना पदस्थ थे।

Exit mobile version