Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छात्राओं के साथ डांस करने वाला प्राचार्य निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्राओं के साथ अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करने वाले प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की गई है। वहीं इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आपको बता दे कि , यह मामला वैलेंटाइन्स डे के दिन आयोजित कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का है, जहां प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए। वहीं इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया ।

वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं जांच में प्राचार्य की संलिप्तता साबित होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

Exit mobile version