Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्राचार्य चैतराम साहू का पुष्प गुच्छ से स्वागत

निर्मल पटेल की रिपोर्ट

डाही-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्राचार्य भरत लाल साहू की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य चैतराम साहू का सभी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्राचार्य के कुशल प्रबंधन से विद्यालय का उत्तरोत्तर विकास होगा। प्राचार्य ने कहा कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पालक बालक एवं समस्त स्टाफ मिलकर उत्तरोत्तर विकास करेंगे।

इस अवसर पर महेंद्र यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, रूपचंद साहू अध्यक्ष पालक समिति ,उत्तम कुमार साहू संरक्षक पालक समिति, रोहित निर्मलकर उप सरपंच ,जीवराज देवांगन, हीरा बाई साहू ,परमेश्वर साहू, हेम लाल चावरे ,बालकृष्ण साहू ,भरत लाल साहू ,पुष्पेंद्र गुरु, वासुदेव कुमार सोनबेर ,नरेश कुमार, संतोष कुमार जगताप, महेंद्र पाठक, मानसिंह जांगड़े ,अनिल कुमार साहू, हरिश्चंद्र नेताम उपस्थित हुए।

Exit mobile version