Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेस क्लब पाटन का हुआ गठन, संतोष देवांगन बने अध्यक्ष

दुर्ग-पाटन : पाटन में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के तत्वधान में पाटन में प्रेस क्लब का गठन हुआ है जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संपादक संतोष देवांगन को चुना गया। वही उपाध्यक्ष मुकेश सेन , सचिव तोरण साहू (ind 24) के रिपोर्टर कोषाध्यक्ष करण साहू (छत्तीसगढ़ 24), संरक्षक, खूबी साहू (पंचायती राज) बने।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रेस क्लब पाटन को आगे बढ़ाने की दिशा में चर्चा करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पत्रकारिता को समाज सेवा में समर्पित करने की दिशा में भी विचार रखे गए। इस अवसर पर टिकेंद्र वर्मा, अंचल पांडे, करण साहू, संतोष देवांगन, खूबी साहू, विवेक नारंग, तोरण साहू, हेमलता निषाद, कल्याणी साहू, काजल वर्मा, कुंजाम भारती मौजूद रहे।

वही प्रेस क्लब पाटन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत युवक-युवती संगठन में जुड़ने के लिए सदस्य बनने के लिए प्रेस क्लब से संपर्क कर सदस्य ग्रहण कर सकते हैं उसी प्रकार संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हर महा मीटिंग कर रूपरेखा तैयार करने का निर्णय भी लिया गया।

Exit mobile version