Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धान खरीदी केंद्र में किसानों के बीच पहुंचे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

जामगांव आर/पाटन विधानसभा अंतर्गत जामगांव आर के सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र में किसानों के बीच पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू जी आपको बता दें राजेंद्र साहू जी किसानों के बीच बैठकर भोजन किया  किसानों के सम्मान में निशुल्क भोजनालय की व्यवस्था समिति के द्वारा किया गया है ।

जहां श्री साहू जी ने किसानों की हाल-चाल को जाना और उन को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने किसानों के सम्मान में अनेकों कार्य कर रहे हैं सरकार बनते ही सभी किसानों का कर्ज माफी कर सभी किसानों का  सम्मान कर आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम किया है और 25 00₹ में धान खरीदी की शुरुआत कर सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम भूपेश सरकार कर रही है। के उन्होंने धान बेचने आए किसानों से स्थल पर जाकर मुलाकात भी की और धान तौलाई को भी देखा जांचा और परखा और किसानों से पूछा भी धान की खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी तो नहीं हो रही है किसानों ने भी कहा भूपेश सरकार के राज में सब सुचारू रूप से चल रहा है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रुपेश शुक्ला जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी ,जानपद पंचायत पाटन के सभापति रूपचंद साहू जी, सेवा सहकारी समिति बटरेल के अध्यक्ष भेस आटे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर जी ,कांग्रेसी नेता जयप्रकाश चंद्राकर जी, वरिष्ठ कांग्रेसी फकीर सिंह वर्मा जी सहित आसपास के गांव से आए हुए सरपंच गण एवं समिति के कर्माचारी प्रबंधक सहित क्षेत्र के किसान गन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version