Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर का 5482 लाख का पहला बजट हुआ प्रस्तुत

पाटन : नगर पालिका परिसर अमलेश्वर में 8 मई को अपना पहला अनुमानित बजट पेश कर संचालन परिषद का बैठक भी आयोजित किया गया जिसमें 10 एजेंडो पर चर्चा किया गया एवं अपना अनुमानित बजट पेश कर नगर के विकास के लिए लगभग 5482 लाख रुपए का पेश किया गया।



आपको बता दें नगर पालिका के अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी ने 2023/24 का अपना पहला बजट गोबर से बने बैग से प्रस्तुत किया गया एवं इस बैग से नगर में करोड़ों के विकास कार्य की गाथा लिखा गया है। 5482 लाख के इस बजट में अम्लेश्वर नगर सहित खूड़मुड़ा ,मगरघटा, भोथली में होगा अनेकों विकास कार्य लिखा जायेगा एक नया इतिहास वही नगर में प्रधान मंत्री आवास योजना का भी कार्य प्रारंभ किया जायेगा।



परिषद् के इस बजट बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू, पार्षद गण युवा नेता धर्मेंद्र साहू , कल्याण साहू , जीवनंदन वर्मा, अमृत राजपूत, खिलेशवर चक्रधारी, डालू राम निषाद, गंगा राम निषाद, नेमप्रकाश भारती, द्रोपति, रुपनारायण सोनकर, प्रवीण चंद्राकार, ओंकार घिंघोड़े, विष्णु यादव, शीतल सोनकर, नरेन्द्र त्रिपाठी, दुलारी बाई साहु, ममता नाग, ईश्वरी सोनकर उपस्थिति रहे।



मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सतीश यादव जी उप अभियंता प्रवीन साहू जी सहीत नगर पालिका परिषद के  कर्मचारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वही वही श्री यादव ने सभी पार्षदो का स्वागत किया और बजट के इस बैठक में बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से नगर के विकास  पर जोर दिया गया।सभी पर्षदो ने बजट को को नगर के चौमुखी विकास के लिए अच्छा बजट बताया।

Exit mobile version