केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारी तेज, रीवा व मऊगंज में हुई बैठकें…
राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के नेतृत्व में पहली बैठक रीवा मुख्यालय स्थित अपना दल (एस) कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने की।
जबकि दूसरी बैठक मऊगंज के पटेहरा स्थित पंचायत भवन में दोपहर 3 बजे से सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अमृतलाल पटेल ने की, जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मान सिंह बिसेन, शिव प्रकाश सिंह, एवं सीता शरण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसम्पर्क अभियान तथा आगंतुकों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने कहा:
उन्होंने कहा कि हमारी नेता न केवल दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित वर्ग की आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का कार्य कर रही हैं बल्कि बदलाव की एक नई इबारत भी लिख रही हैं। हम सब को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि 9 नवम्बर का आयोजन ऐतिहासिक और अनुशासित हो।
गौरतलब है कि मऊगंज पटेहरा में होने वाला यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के जनाधार को भी और सशक्त बनाएगा।