Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों पर

राजनांदगांव : 30 अक्टूबर 2022। जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने शासन की योजनाओं से संबंधित सभी विभागों के प्रदर्शनी के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, पंडाल, लाईट, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा एवं खेल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग एवं राजगामी सम्पदा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिक निगम द्वारा धन्वंतरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सिंचाई विभाग, लीड बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, विधिक सेवा प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्व सहायता समूह व्यंजन स्टॉल, नगर पालिक निगम महिला समूह व्यंजन स्टॉल के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version