Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विशेष निगरानी में है उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाऐं

अंबिकापुर : जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिये गए हैं। बता दे की निर्देश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन विशेष निगरानी रखी है।

बता दे की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. सिसोदिया ने बताया कि 20 जुलाई 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में ग्राम आरा निवासी 35 वर्षीय महिला जो उच्च जोखिम गर्भावस्था में बच्चे के उल्टा एवं ज्यादा पानी होने से ग्रसित थी।इस सफल सिजेरियन प्रसव में सीतापुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संयोगिता पैकरा, रजनी तिग्गा, मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमोश किण्डो का समन्वय रहा।

उक्त महिला का सिजेरियन से प्रसव सी-सेक्शन से 3 किलो के स्वस्थ बच्चे का प्रसव कराया गया। वर्तमान में जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ एवं चिकित्सक के देखरेख में है।

Exit mobile version