Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

2 माह की प्रेग्नेंट प्रेमिका ने की खुदकुशी, प्रेमी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म इसके बाद प्रेग्नेंट पीड़िता को खुदखुशी के लिए उकसाने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 17 साल की लड़की को प्यार में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर जब लड़की  प्रेग्नेंट हुई, तब आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उससे बात-चित करना बंद कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने खुद पर आग लगाकर जान दे दी थी। यह पूरा मामला 3 महीना पहले सकरी थाना क्षेत्र का है, जिस पर जांच के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई की गई है।

सकरी क्षेत्र की निवासी 18 वर्षीय लड़की ने बीते 20 जून को खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुद पर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। पांच दिन तक उपचार के बाद लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम कर 10 अगस्त को केस को सकरी थाना भेजा गया।

लड़की ने अस्पताल में मौत से पहले डॉक्टर को बयान दिया था, जिसमें उसने बताया कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। तब वह 16 साल की थी। इस बिच युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद उसने दुष्कर्म किया। जिसके चलते लड़की 2 महीना की गर्भवती हो गई थी। जिसकी जानकारी उसने युवक को दी, उसने शादी करने से मना कर दिया था और उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

बता दे की इस घटना के बाद आरोपी रितिक मानिकपुरी फरार हो गया था। पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Exit mobile version