Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शहीद नीरज शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जपं के अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत मुरमुंदा ( जालबांधा ) जनपद पंचायत में शहीद वीर नीरज शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने 20 अक्टूबर गुरुवार को पहुंचे जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी पहुंचे। श्रीमती भंडारी ने शहीद नीरज शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बेहद कम उम्र में इन वीरों ने लोगों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी और इसी उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कई युवा भारतीयों के लिए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव प्रेरणा के स्रोत बने हैं।

ब्रिटिश शासन के दौरान भी, उनके बलिदान ने कई लोगों को आगे आने और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। शहीद नीरज शर्मा के बलिदान को याद किया और सभी को उनके बलिदान को सम्मान करते हुए अपने अंदर देश भक्ति की भावना होनी चाहिए।

ग्राम वासियों की मांग पर शहीद वीर नीरज शर्मा की स्मारक में बाउंड्री वाल का मांग रखा गया। जिनको जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने स्वीकृति देते हुए भूमि पूजन भी किया गया। ग्राम मुरमुदा में शहीद वीर नीरज शर्मा के श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से 170 इटालियन रायपुर से डीएसपी एवं घुमका थाना प्रभारी, जालबांधा टीआई एवं भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री जनक साहू ग्राम पंचायत के सरपंच क्षेत्रवासी गण सहित समस्त ग्रामवासी गण उपस्थित थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version