(संतोष देवांगन) पाटन : पाटन विधानसभा की सबसे हॉट सीट जनपद क्षेत्र क्र. 3 जिसमें 7 ग्राम – रवेली, राखी, करसा, घुघुवा, करगा, गभरा, अमेरी आते हैं, वहीं इस क्षेत्र की सीट के लिए दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था। इस क्षेत्र में लगभग 6500 मतदाता हैं। जिसमें भाजपा के युवा प्रत्याशी प्रणव शर्मा के लिए एक तरफा रुझान था, जिसके चलते उन्होंने हर गांव जीता और टॉप में रहे।
पूरे पाटन के 25 जनपदों में यह सबसे हॉट सीट बनी हुई थी, जिसके लिए क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति भी निर्मित थी, लेकिन इतने विपरीत परिस्थिति में भी प्रणव शर्मा की लहर ने इतिहास रच दिया, उन्होंने कुल 50% से भी ज्यादा वोट प्राप्त किये है।
प्रणव शर्मा ने कहा कि, जनता का और अपने कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया और जीत का श्रेय उनको दिया। आपको बता दे कि , प्रणव शर्मा सभी गाँव से जीते हैं, प्रणव शर्मा को 3206 वोट मिले व पुरुषोत्तम तिवारी को मात्र 1340 वोट मिले।
