Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक के बाद टल्ली प्रधानपाठक का वीडियो वायरल, ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत रहे, देखिए वीडियो

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : भगवान के बाद दूसरा बड़ा दर्जा शिक्षक को मिलता है। और ऐसे में जरा सोचिए, उन बच्चों के फ्यूचर क्या होगा, जिनके गुरुजी ही पढ़ाई के वक्त पास के ही घर में शराब पीते नजर आये हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला नाका में पदस्थ प्रधानपाठक जलेश्वर प्रसाद साव की, जिन्होंने ड्यूटी पर रहते हुए स्कूल छोड़कर पास के ही घर में शराब पिया। नशे में धुत प्रधानपाठक अश्लील शब्दों का प्रयोग करते नजर आये हैं। जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जब स्कूल में जिम्मेदार प्रधानपाठक खुद शराब पीकर टुन्न मिल रहे हैं तो आप सोच सकते हैं कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था क्या होगी, मासूम बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

जांच के बाद नियमानुसार होगी कार्यवाही : BEO

मिली जानकारी केमुताबिक, शैक्षिक समन्वयक ध्यान सिंह वाकरे मध्यान्ह भोजन (midday meal) की मासिक जानकारी लेने के लिए संकुल केंद्र नाका गए थे। जहाँ स्कूल में प्रधानपाठक जलेश्वर प्रसाद साहू अनुपस्थित रहे। जब रसोइया से पूछा गया तो उसने बताया कि गांव के ही मोहल्ले के घर में प्रधानपाठक गए हुए हैं।

वहां जाने पर प्रधानपाठक जलेश्वर शराब पीते नजर आया। प्रधानपाठक को समझाइश भी दी गई कि ड्यूटी के टाइम पर इस तरह का कृत्य उचित नहीं है। और यह शासकीय गरिमा के विपरीत है, लेकिन प्रधान पाठक नहीं माने। वहीं इस पूरे मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने कहा कि, इस मामले की जांच कर शासन के नियमाअनुसार कार्यवाही की जाएगी।

देखिए वीडियो

Exit mobile version