Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

15 पेड़ कटवाने वाला प्रधान पाठक निलंबित, डीईओ ने जारी किया आदेश

गरियाबंद : बिना अनुमति लिए मुरमुरा स्कूल परिसर के वृक्ष कटाई करने पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक का निलंबन प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

डीईओ ने बताया कि, शासकीय प्राथमिक शाला मुरमुरा के विद्यालय परिसर में स्थित 15 पेड़ो की कटाई उच्च कार्यालय से बिना अनुमति लिये कटवाने पर प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के प्रधान पाठक गनपत राम साहू का निलंबन प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है।

डीईओ ने बताया कि, मुरमुरा स्कूल परिसर में लगे 15 निलगिरी एवं अन्य पेड़ों की कटाई के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से इस मामले का जांच कराया गया। जांच प्रकरण में दोषी पाये गए शिक्षक पर कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version