रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय मे हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाएं 06 फ़रवरी से प्रारम्भ होकर 20 फ़रवरी तक आयोजित की जायेंगी। इस प्रायोगिक परीक्षा में सभी छात्र- छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है जो अनुपस्थित रहेंगे उन्हें अनुत्तीर्ण माना जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 06 फ़रवरी को बी.एस.सी.प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न होगी। बी.एस.सी.प्रथम एवं द्वितीय वर्ष प्राणी शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 14 फ़रवरी को सम्पन्न होगी।
वनस्पति शास्त्र बी.एस.सी.प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 08 फ़रवरी को होगी तथा बी.एस.सी . द्वितीय वर्ष वनस्पति शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 14 फ़रवरी को सम्पन्न होगी इसी तरह बी.एस.सी.प्रथम वर्ष भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 15 फ़रवरी को सम्पन्न होगी। बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी ।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि विज्ञान संकाय के छात्र- छात्रा प्रायोगिक परीक्षा भौतिक शास्त्र विषय हेतु कु.भारती गायकवाड़, रसायन शास्त्र हेतु श्रीमती अराधना देवांगन, प्राणी शास्त्र विषय हेतु कु.रेणुका वर्मा तथा वनस्पति शास्त्र विषय हेतु श्रीमती अंबिका ठाकुर से तुरन्त संपर्क करें।
