Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उरला में मिले मृत छः गाय के शव का पोस्टमार्टम किया गया

रायपुर : पुलिस थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क कन्हेरा श्मशान घाट के पास आज सुबह 6 गाय मृत अवस्था में पाए गए। इस मौके पर पुलिस ने लाश की पंचनामा कार्यवाही की गई है। पशु चिकित्सक में सभी मृत  गायों का पोस्टमार्टम कर परीक्षण के लिए एफएसएल भेजने बिसरा जप्त किया गया है।

घटना स्थल के पास करीब 40-50 बोरी पशु आहार पाया गया था। पशु आहार के सैंपल जप्त किया गया है। प्रथम दृष्टया पशु आहार को खाने से गायों की मृत्यु होने की आशंका हो रही है। उरला पुलिस थाना द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम बिरगांव के टीम की मदद से सभी मृत गाय के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात दफन किया गया है।

Exit mobile version