Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

टुल्लू पंप से पानी खिंचने वालों पर कुम्हारी पालिका प्रशासन ने की कार्यवाही 7 नग जप्त

(राकेश सोनकर) कुम्हारी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत सुशासन तिहार 2025 में पानी की समस्या एवं टूल्लू पंप से पानी खिचने की शिकायत प्राप्त हुई हैं। उक्त समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नेतराम चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार दिन शनिवार को राजस्व विभाग, जल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध टूल्लू पंप के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इस मौके पर निरीक्षण करते हुए वार्ड क्रमांक 24 जंजगिरी में 07 नग टूल्लू पंप जप्त कर समझाईस दी गई कि भविष्य में इस प्रकार टूल्लू पंप का उपयोग किये जाने पर नल विच्छेद एवं एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाई के दौरान नागरिकों से इस तरह से अनुचित कार्य नही करने की अपील भी की गई

Exit mobile version