Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन कालेज मे राजनीति विज्ञान परिषद गठित, एम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रेरणा वर्मा बनी अध्यक्ष

पाटन कालेज मे राजनीति विज्ञान परिषद गठित

पाटन कालेज मे राजनीति विज्ञान परिषद गठित, एम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रेरणा वर्मा बनी अध्यक्ष

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा नंदा गुरवारा के मुख्य आतिथ्य , विभागाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मंडावी की अध्यक्षता , अतिथि सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन, की उपस्तिथि मे एम ए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की बैठक आयोजित कर राजनीति विज्ञान परिषद के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

परिषद के अध्यक्ष पद पर कु प्रेरणा वर्मा एम ए तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद पर भूपेश कुमार एम ए प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद पर कु मनीषा वर्मा एम ए तृतीय सेमेस्टर, सह सचिव पद पर कु पायल खुटियारे एम ए प्रथम सेमेस्टर, कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे कु लोकेश्वरी एम ए तृतीय सेमेस्टर, कु नविता भाले, एम ए तृतीय सेमेस्टर, कु पूजा एम ए तृतीय सेमेस्टर, लक्ष्य कुमार एम ए प्रथम सेमेस्टर, कु रितु एम ए प्रथम सेमेस्टर, श्रद्धा एम ए प्रथम सेमेस्टर मनोनीत हुए। उदबोधन की कड़ी मे विभागाध्यक्ष मंडावी ने राजनीति विज्ञान विभाग की वर्ष भर आयोजित होने वाली गतिविधियों व पूर्व की उपलब्धियों को विस्तार से बताये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नंदा गुरवारा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा की परिषद मे पद मिलने का अर्थ है उत्तरदायित्व मिलना। परिषद मे जिन छात्र छात्राओं को मनोनीत किया गया है उनका ये दायित्व है की राजनीती विज्ञान विभाग के समस्त आयोजनो का सफलतापूर्वक संचालन करें साथ ही विभाग की शैक्षणिक विकास के लिए चिंतन मनन करें और अपने प्राध्यापको के मार्गदर्शन से अपने व्यक्तित्व का विकास करें।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतिथि सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन परिषद गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की छात्र छात्राओं मे नेतृत्व के गुणों का विकास करने का सशक्त माध्यम है। साथ ही विभाग की इस वर्ष की प्रमुख योजना जिसमे नेट/ सेट परीक्षा की तैयारी, समसामयिक विषयो विषयो पर प्रति सप्ताह कार्यशाला और विधानसभा की कार्यवाही देखने जाने की योजना, के साथ राजनीति विज्ञान विषय से जुडी हुई महत्वपूर्ण दिवस जैसे सविधान दिवस, मानवाधिकार दिवस, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, प्रमुख महापुरषो की जीवनी पर व्याख्यान, कार्यशाला, अतिथि व्याख्यान का आयोजन करने की बात कही। बैठक मे राजनीति विज्ञान विभाग के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राये उपस्थित थे।

Exit mobile version