Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस ने ली ऐसी की तलाशी, वहान से मिला 50 लीटर महुआ शराब

कांकेर : कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी अमला द्वारा चेकिंग के दौरान आमाबेड़ा से कांकेर मार्ग पर नवगांव भावगीर पूल के पास सवारी वाहन में मदिरा परिवहन की जानकारी प्राप्त होने पर वाहन की चेकिंग की गई थी।

जानकारी के मुताबिक चिखली थाना आमाबेड़ा निवासी आरोपी सुखबाई जैन पति विशाल के चंगुल से 20 लीटर महुआ शराब एवं तुमसानार थाना आमाबेड़ा निवासी आरोपी आसाम बाई पति नावलूराम के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और तुमसानार थाना आमाबेड़ा निवासी आरोपी कामिता बाई पति रामजैन के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर किया गया है।

50 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण कायम किए गये। अभियुक्तो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रदुद्यम नेताम एवं आरक्षक संदीप सहारे, उत्तम नाग, कादर ष्षरीफ, षिव प्रसाद सिन्हा, रामेष्वर मण्डावी, भरतसिंह वट्टी इत्यादि शामिल थे।

Exit mobile version