Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस ने स्पा सेंटर में की छापेमार करवाई… सुबह-सुबह पुलिस टीम ने दी दबिश…

रायपुर : पुलिस ने बीती शाम आधा दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शंकर नगर इलाके के The Moon और Dum Mint Spa में पुलिस ने दबिश दी । पुलिस की टीम ने 6 लड़के और 8 लड़कियों को गिरफतार किया है।



इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जबकि इन स्पा सेंटर के संचालक फरार है। आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने एक साथ 3 स्पा सेंटर पर दी दबिश दी है। कटोरा तालाब और शंकर नगर इलाके में स्थित द ब्लू मून और दम मिंट स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 युवती और 5-6 लड़कों को हिरासत में लिया गया है।



स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार स्पा सेंटर में चल रहा था। सभी से पूछताछ जारी है। राजधानी रायपुर के कुछ स्पा सेंटर में आज रविवार को पुलिस ने छापा मारा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई स्पा सेंटर में एक साथ पुलिस घुसी। इन सभी जगहों से पुलिस ने कुछ लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया है।पकड़े गए लड़की लड़कों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की छापेमारी कार्रवाई जारी है।



अफसरों का कहना है कि कुछ समय पहले से इन सेंटरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी । पुलिस को इनपुट मिला था। पुलिस को स्पा सेंटर के भीतर कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली है। इस संबंध में स्पा सेंटर के संचालकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version