Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर… कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह… जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

(संतोष देवांगन) रायपुर : भारत के गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ राज्य दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट में है। राजधानी में पुलिस प्रशासन केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी में है। होटल मे-फेयर में 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारी गृहमंत्री की सुरक्षा निगरानी के लिए तैनात हैं।

आपको बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 3 दिनों तक राजधानी रायपुर दौरे पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर जिले भर में पुलिस विभाग के एक हजार जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। होटल के चारों तरफ पुलिस डोम तैयार किया गया है, जिसके साथ ही ड्रोन और दूरबीन के माध्यम से होटल के आस-पास की कड़ी निगरानी की जा रही है।

पढ़िये केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

23 अगस्त 2024 ⬇️

24 अगस्त ⬇️

25 अगस्त ⬇️

Exit mobile version