Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक कि हत्या कर सड़क में फेकी गयी लाश, पुलिस कर रही जांच

राजनांदगांव : जिले के डोंगरगढ़ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राम कलकसा और लतमर्रा मार्ग के बीच सड़क के  किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का खून से सनी लाश पायी गयी। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष की आंकी जा रही है। लाश पर बुरी तरह से डंडे और पत्थरों से बार के निशान भी पाए गए हैं, खासकर यह चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे है , जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक कि हत्या की गई है। बता दें कि घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देर रात लगभग 11 बजे डोंगरगढ़ थाना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस कि टीम मौके पर वहा पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच की शुरूआत कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसे अज्ञात व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से लाश की पहचान करने में सहयोग की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV कैमरे कि फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए कुछ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version