Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कमरे में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला?

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजा तालाब इलाके में एक मकान के कमरे से युवक की संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरूआत कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रतनेश सागरकर के रूप में किया गया है, जो अपने घर में अकेला रह रहा था। सोमवार के दिन देर शाम राजातलाब के कुंदरापारा इलाके में स्थित उसके घर में खून से लथपथ लाश पाया गया। लाश के पास बिखरे खून और लाश के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह अनुमान है कि रत्नेश की मृत्यु दोपहर के समय हुई होगी।

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ CSP अजय कुमार भी वहां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच कि शुरूआत कर दी है और डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

 

यह बताया जा रहा है कि मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस समय पुलिस हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही है और हर पहलू से इस घटना की जांच कर रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

Exit mobile version