Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक्शन में पुलिस, शराब बेचते युवक गिरफ्तार

रायपुर : पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है ।

रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी क्रम में आज सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित खालबाड़ा बस्ती में एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय यादव निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 39 पौवा देशी शराब कीमती 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 391/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अजय यादव (35 वर्ष) पिता घनश्याम यादव शिव मंदिर के पास खालबाड़ा, गुढ़ियारी रायपुर निवासी
Exit mobile version