Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चोर गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख रुपय के 15 मोटरसाइकिल जब्त, 6 गिरफ्तार

सूरजपुर : 1 नाबालिग बालक समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोटरसाइकिल कीमत 10 लाख की बरामद की है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 1 नाबालिग बालक समेत 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 10 लाख की कीमत का 15 मोटरसाइकिल जब्त किया है।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीते कुछ दिनों से कोतवाली थाने में मोटरसाइकिल चोरी होने की कई शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद से सूरजपुर एसपी ने चोर को पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस को दी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के तुरिया पारा इलाके में रहने वाला राजा सोनवानी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

1 नाबालिग बालक के साथ उसके चार और सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 वाहन को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजा सोनवानी, त्रियंबक भास्कर, राकेश सोनवानी, उमेश सोनवानी, विनोद और एक नाबालिग बालक शामिल है। ये आरोपी सूरजपुर के साथ ही दूसरे जिलों में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे। अब पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सूरजपुर के थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version