Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस ने महिला गैंग को पकड़ा, भीड़भाड़ वाली इलाकों में जेवर छीन कर हो जाती थीं गायब, लाखों का सामान जब्त

मनेन्द्रगढ़ : भीड़भाड़ वाली इलाकों में लूट करने वाली महिलाओं की गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। चिरमिरी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाली 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने लगभग 10 महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला चिरमिरी थाने क्षेत्र के गोदरीपारा का हैं, जहां बागेश्वरधाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री का कथा का कार्यक्रम बीते दिनों हुआ था। हजारों की संख्या में महिलाएं कथा सुनने पहुची हुई थीं। और कार्यक्रम स्थल पर लूट करने के लक्ष्य से लुटरी महिलाओं की टीम भी पहुंची हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब महिलाओं की भीड़ पंडाल से निकलना शुरू हुई तब आरोपी महिलाओं ने सोने की गले की चेन तो किसी की मंगलसूत्र लूट ली।

जब इस मामले की शिकायत पुलिस को मिली तो शक के आधार पर इन महिलाओं से पूछताछ की गई। लुटेरी महिलाओं के पास से लूट की सोने की चेन पुलिस ने जब्त किए। आरोपी महिलाओं ने आधा दर्जन से ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिस वजह से थाने में महिलाओं की शिकायत की लाइन लग गई थी। पुलिस ने इनके पास से लगभग 3 लाख रुपये के चोरी किए सामान जब्त किए है। आरोपी महिलाओं पर लूट का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version