Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जुआ खेलते 11 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

दुर्ग : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है ,बता दे की थाना सुपेला क्षेत्र में जुआ खेलते 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही महादेव बुक से जुड़े चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक ये आरोपी भिलाई शहर में ही सक्रिय रहकर एप के जरिए लोगों को सट्टा के दांव लगवा रहे थे। इन चारों आरोपियों को भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों के पास से 1 नग लैपटॉप और 4 नग मोबाइल भी जब्त किया गया है।

वही भट्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग सट्टा में दांव लगवाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम को वहां भेजा गया। इधर पुलिस ने नेलशन चौक, गार्डन सेक्टर 1 में घेराबंदी करके 4 लोगों को गार्डन के एक किनारे बैठे धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रतीक सिंह (34 वर्ष) निवासी सेक्टर 1, भरत राव (26 वर्ष) निवासी सड़क एवेन्यू सी, सेक्टर 02, मोहनीश गुप्ता (30 वर्ष) निवासी सड़क 2, सेक्टर 1 और जयकृष्णा (36 वर्ष) निवासी सड़क 16 सेक्टर 2 बताया।

Exit mobile version