Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खुदको गृहमंत्री का PA बताने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

बलौदाबाजार : पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने गृहमंत्री का PA बताकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस थाना गिधपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 319 BNS का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को पीड़ित इंद्रजीत मैनेजर ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मोबाइल पर सुबह 11ः38 को एक कॉल आया था। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का PA बताया और यह कहा कि ग्राम दतरेंगी में अवैध रेत खनन करवाते हो, हाईवा से रेत लोड करते हो कहते हुये धमकी दी। साथ ही अन्दर करवाने की बात भी उसने कही।

 

 

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना गिधपुरी में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी की जांच शुरूआतकर दी। मोबाइल नंबर का पता तलाशते हुये आरोपी अमन कुमार कोसले को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल कर ली है। 2 मई 2025 को आरोपी गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार कोसले उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवरंगपुर पुलिस थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा।

Exit mobile version