Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रेलवे स्टेशन के पास पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ राज्य के रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। दोषी युवक के खिलाफ गौरेला पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक से नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में पूछताछ कर रही रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र पर पहुंची।

 

जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मिलते युवक को घेराबंदी कर पुलिस ने धर दबोचा है। इस दौरान जब युवक की तलाशी कि गई तो उसके पास से एक देशी पिस्टल पाया गया। आरोपी हरजितेन्द्र सिंह (22 साल) यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है, जो यहां उस पिस्टल की बिक्री के लिए ग्राहक कि तलाश कर रहा था। दोषी के विरुद्ध गौरेला पुलिस थाना  में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोषी से पिस्टल की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

Exit mobile version