Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ से महिलाओं की मानव तस्करी… राजस्थान ले जा रहे थे तीन आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से महिलाओं की मानव तस्करी... राजस्थान ले जा रहे थे तीन आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिला से मानव तस्करी का मामला सामने आ रहा है। इस मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों गिरफ्तार कर 3 महिला को मुक्त करवाया है। आरोपी महिलाओं को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजस्थान राज्य ले जा रहे थे।

एसएसटी ने नेशनल हाईवे (NH-44) पर स्थित बुध्दीपुरा में चेकिंग पॉइंट लगाया। बुधवार को जब चेकिंग की गई तो एक लोडिंग गाड़ी को रोका गया और जिसके बाद चेकिंग की गई तो 3 पुरुष और 3 महिलाएं बैठी हुई थी। तभी एक महिला जोर से चिल्लाकर कहा कि, मुझे छत्तीसगढ़ राज्य से जबरदस्ती राजस्थान ले जाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनो युवकों को धर दबोचा।

आरोपियों और महिलाओं को थाना ले जाया गया। पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बिलासपुर छत्तीसगढ़ से महिलाओं को खरीदना स्वीकार किया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि महिलाओं को महिला सुधार गृह भिजवा दिया गया है।

Exit mobile version