Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारी मात्रा में महुआ शराब छुपा कर रखे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने शनिवार के दिन सुबह मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर ग्राम गेरवानी लोहरापारा में रेड मारकर पुलिस ने एक युवक के घर से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2025 को सुबह पूंजीपथरा पुलिस थाना की पेट्रोलिंग टीम यह को सूचना मिली थी कि ग्राम गेरवानी लोहरापारा का रहने वाला रामसाय एक्का अपने घर के आंगन में बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखा हुआ है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने गवाहों के साथ रामसाय एक्का के घर पर छापेमारी की, जहां दो प्लास्टिक जरीकेन और एक डिब्बे में लगभग 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। पूछताछ में रामसाय एक्का ने अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से उसे घर में छिपाकर रखने की बात को स्वीकार किया है।

 

आरोपी रामसाय एक्का पिता जगमोहन एक्का, उम्र 28 वर्षीय, निवासी ग्राम गेरवानी लोहरापारा के खिलाफ पुलिस थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक फिलमोन लकड़ा, ओमप्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल और सुरेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही है। पुलिस थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version