Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस के हत्थे चढ़े डीजल चोर, कार समेत 700 लीटर डीजल जब्त

जांजगीर-चाम्पा : बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांजगीर-चाम्पा की बलौदा पुलिस ने मेन रोड में खड़े भारी वाहनों से डीजल की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। चोरी की घटना में प्रयुक्त कार (used car) और 700 लीटर डीजल जब्त किया गया है।



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नितेश यादव ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरगहनी के पास पहुंचा हुआ था कि रास्ता खराब होने से नितेश का ट्रेलर वाहन बिरगहनी गांव के पास रुक गया। इसके बाद नितेश यादव डर के कारण वाहन को छोड़कर चला गया। फिर कुछ समय बाद नितेश यादव ट्रेलर वाहन के पास गया तो देखा कि ट्रेलर वाहन से लगभग 200 लीटर डीजल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर के ले गया।



Peopole Also Read : अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुलिस ने नितेश यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी आलोक कुमार, धनेश्वर, अनीष, सूरज, अमित कुमार, जागेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 700 लीटर डीजल और चोरी की घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Exit mobile version